
PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भीनमाल पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो बाइक बरामद की गई है। बाइक चोर ने 6 वारदातों का खुलासा भी किया है।
पूछताछ में स्वीकारी 6 वारदात
पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण सिंह चंपावत ने बताया कि 27 अप्रैल को शहर के नेहरू मार्केट से बाइक चुराने के मामले में बाड़मेर के सिवाना के धारणा निवासी आरोपी दिनेश सिंह वीर विश्नोई पुत्र रामलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से दो बाइक भी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी ने शहर के नेहरू मार्केट, रावली सेरी, बड़ा चौहटा पुलिस थाना सायला, पचपदरा, समदड़ी एवं कल्याणपुर हल्का में एक-एक बाइक चोरी करने की वारदात को स्वीकार किया है।
वारदात से पहले करता था रेकी
आरोपी बाइक चोरी करने से पहले इलाके में उसकी रेकी करता था। जहां पर ज्यादा भीड़भाड़ रहती, वहां से बाइक चुराता था। जहां पर ज्यादा बाइक की पार्किंग रहती थी, वहां पर पहले पास में खड़ा रहता और उसके बाद बाइक चुरा ले जाता था।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA