
PALI SIROHI ONLINE
पाली-22 अप्रेल को घर में शादी करना तय था। वृद्ध पिता और परिवार के लोग तैयारियों में जुटे थे लेकिन बुधवार का दिन परिवार के लिए परेशानियों का पहाड़ लेकर आया सुदखोरों से परेशान बेटे ने घर में फंदा लगा लिया जिसे तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल ले गए। जहां जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया
घटना पाली शहर के रामदेव रोड गांधी कॉलोनी की है। 29 साल का मनोज पुत्र जगदीश कुमावत दोपहर को ही कमरे में जाकर सो गया। देर शाम तक नहीं उठा तो परिजन उसे उठाने कमरे में गए जहां वह पंखें पर लटका मिला। तुरंत उसे हॉस्पिटल ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत से परेशान का रो-रो कर बुरा हाल था। उनका आरोप है कि मृतक ने जरूरत होने पर कुछ युवकों से रुपए उधार लिए थे जो उससे मुंह मांगा ब्याज वसूल रहे थे और आए दिन रुपए लौटाने के लिए उसे धमकियां देते थे। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। मृतक फोल्डिंग का काम करता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
22 अप्रेल को बहन की शादी तय
जगदीश कुमावत की बेटी की 22 अप्रेल को शादी तय कर रखी थी। इसको लेकर कार्ड प्रिंट करवाने सावा लिखवाने की तैयारियां चल रही थी घर में खुशी का माहौल था लेकिन इस बीच बुधवार को 29 साल के मनोज कुमावत ने घर में फंदा लगा लिया। जिससे खुशी का माहौल चंद मिनटों में गम में बदल गया।
तीन साल पहले हुई थी शादी
मृतक की शादी वर्ष 2020 में कंटालिया की गई थी। 2 साल का बेटा भी है लेकिन गुरुवार को उसके सुसाइड करने से पूरा परिवार सदमे में है। 2 साल के मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। उसे तो अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि उसका पति अब इस दुनिया में नहीं है।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA