राष्ट्रीय योगासन खेल चेम्पियनशिप 25 से: देश भर से आएंगे खिलाड़ी, करेंगे योगासन का प्रदर्शन

PALI SIROHI ONLINE

पाली-47वीं सीनियर राष्ट्रीय योगासन खेल चेम्पियनशिप 25 से 28 मार्च तक पाली के लाखोटिया गार्डन में होगी। योग फेडरेशन ऑफ इंडिया यह चैंपियनशिप आयोजित कर रहा है। जिसमें 28 राज्यों से आने वाले कलात्मक एकल योगासन, कलात्मक जोड़ी योगासन, लयबद्ध योगासन और फ्री फ्लो योगासन, नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को पाली के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मीडिया गैलेरी में प्रेस को संबोधित करते हुए योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया पदाधिकारियों ने कही।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता 25 मार्च को दोपहर तीन बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगी। 26 व 27 मार्च को सुबह 9 से शाम 7 बजे तक होगी। इसको लेकर 25 मार्च की सुबह 11 बजे बैठक होगी। जिसमें पदमश्री डॉ कृष्णा पूनिया, अध्यक्ष राजस्थान राज्य खेल परिषद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेगी।
अशोक कुमार अग्रवाल अध्यक्ष एशियन योगा एसोसिएशन, द्रोणाचार्य अवार्डी वीरेंद्र पूनिया, मुख्य खेल अधिकारी आरएसएससी होंगे। 28 मार्च को दोपहर साढ़े 12 बजे होगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी 632 खिलाड़ियों का सामूहिक योगासन प्रदर्शन 28 मार्च को समापन समारोह के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान अशोक अग्रवाल, इंदु अग्रवाल, बालचंद्रन रमनकुमार, संजय कुमार झा, डॉ शेरसिंह, डॉ अभिनव जोशी, राजेश तनवानी, दिनेश कुमार, हेमंतसिंह, हरप्रीतसिंह सहित कई जने मौजूद रहे।

विज्ञापन

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA