तेज रफ़्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली से बिल्डिंग मेटेरियल लेटर बाइक से पति-पत्नी पाली से गांव जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई।

पाली के निकट स्थित प्रतापगढ़ (सोमेसर) निवासी 45 साल के अमराराम पुत्र नेखाराम चौधरी शुक्रवार देर शाम बाइक से पाली से प्रतापगढ़ (सोमेसर) जा रहे थे। रात करीब 9 भी बूसी के निकट हाईवे पर उनकी बाइक को तेज रफ्तार कार चालक टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया जहा इलाज के दौरान अमराराम चौधरी की मौत हो गई। जिनकी बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई गई है। हादसे में घायल महिला का इलाज जारी है।

सुबह ही मुंबई से पाली उतरे थे पूर्व पार्षद सुरेश चौधरी में बताया की अमराराम चौधरी के मुंबई के ठाणे में मेडिकल शॉप है। दोनों पति-पत्नी शुक्रवार सुबह ही मुंबई से प्रतापगढ़ (सोमेसर) आए थे। मकान निर्माण का कुछ काम बाकी था। इसलिए दोनों पाली बिल्डिंग मेटेरियल लेने आए थे। वापस गांव जाते समय ये हादसा हो गया

विज्ञापन

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA