माउंट आबू में घंटेभर हुई बारिश: मौसम में घुली ठंडक, तापमान में आई गिरावट

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-माउंट आबू शहर में शनिवार को एकाएक मौसम बदलाव आया और शाम को बारिश शुरू हो गई। करीब 1 घंटे तक अच्छी बारिश हुई। इसके बाद भी हल्की बारिश रुक-रुक कर होती रही। इससे मौसम ठंडा हो गया।

शहर में तीन दिन से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे शहर में दोपहर के समय तक अच्छी धूप खिलने से गर्मी का एहसास होता है तो सवेरे-शाम ठंडक का अहसास होता है। लगभग हफ्ता भर पहले शहर में ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवाएं चलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से तापमापी पारे में बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, आज सवेरे से मौसम में बदलाव नजर आया दोपहर तक घने काले बादल छाए रहे वह देर शाम अच्छी बारिश हुई। शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया।

पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर आज एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। आज जोधपुर, उदयपुर, कोटा व जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा दर्ज होने की संभावना है। इसी वजह से सिरोही जिले में भी कही जगहों पर बारिश होने की सम्भावना है, जिसके चलते हिलस्टेशन माउंट आबू में बारिश हुई है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA