
PALI SIROHI ONLINE
जगदीश सिंह गहलोत नारलाई
कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का दादाई गांव से हुआ आगाज
दस साल बाद पहली बार एक मंच पर नजर आए अधिकांश कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उमड़ा जनसैलाब
सरपंच संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर मेवाड़ा सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ पहुंचे दादाई कार्यक्रम को किया सम्बोधित

नाडोल सरपंच प्रतिनिधि गुलाबसिंह राजपुरोहित भारी भीड़ के नेतृत्व के साथ पहुंचे दादाई

देसुरी। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत शनिवार को दादाई गांव में बाली विधानसभा के कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल सरंक्षण आयोग राज्यमंत्री श्रीमती संगीता बेनीवाल एवं पूर्व सासंद बद्रीराम जाखड़ की अध्यक्षता एवं कांग्रेस नेता फालना ठाकुर अभिमन्युसिंह के तत्वाधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कई सालों बाद पहली बार बाली विधानसभा के अधिकांश कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता एक मंच पर नजर आए कार्यक्रम में पधारे हुए समस्त अतिथियों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री संगीता बेनीवाल कहां की मेरे पूर्व जिन जिन वक्ताओं ने अपनी समस्याओं से मुझे अवगत कराया है उनकी सभी समस्याओं को कांग्रेस सरकार के संज्ञान में लाया जाएगा एवं उस पर जरूर कार्यवाही होगी यह मैं आपको विश्वास दिलाती हूं। वहीं पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने कहा कि अशोक गहलोत की कार्यकाल में प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है एवं आम लोगों के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सरपंच संघ अध्यक्ष
चंद्रशेखर मेवाडा ने कहा कांग्रेस सरकार की देन है की भारी-भरकम विद्युत बिलों से छुटकारा मिला चिरंजीवी योजना का आम लोगों को लाभ मिल रहा है ऐसी योजनाएं यशस्वी मुख्यमंत्री गहलोत हि ला सकते हैं हम सब को उनका आभार व्यक्त करना चाहिए और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को ज्यादा से ज्यादा वोटों से जिताकर विधानसभा भेजना होगा।
फालना ठाकुर अभिमन्युसिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज यह जनसैलाब यहां पहुंचा है यह हमारे सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं आप सभी लोगों के मेहनत का फल नजर आ रहा है। संगठन में शक्ति है आप सभी का यहां पधारने पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि हम एकजुट रहे तो बाली विधानसभा में विजय जरूर मिलेगी टिकट किसी को भी मिले हमे एकजुट होकर कांग्रेस को विजय बनाना है। सभी वक्ताओं ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया,देसूरी में ट्रोमा सेन्टर खोलने की अपील की व साथ में पाली को संभाग बनाने के लिए सभी ने मुख्यमंत्री गहलोत का आभार जताया।
दादाई पंचायत के साथ सौतेला व्यवहार
देसूरी उपखंड क्षेत्र की 24 पंचायतों में से 23 पंचायतों को विकास कार्य के लिए विभिन्न कोटे से विकास के लिए भरपुर मदद मिल रही है परन्तु दादाई पंचायत के साथ सौतला व्यवहार नही मिल रहा विकास के लिए एक भी पैसा ऐसा क्यों हो रहा यह शब्द कांग्रेस के कार्यक्रम में हजारों लोगों के सामने राज्यमंत्री बेनीवाल के सामने गुहार लगाते हुए दादाई सरपंच प्रतिनिधि समाजसेवी पृथ्वीराज राजपुरोहित ने कहा कि जब देसूरी उपखंड क्षेत्र की 24 पंचायतों में 23 पंचायतों को विकास कार्यों के लिए विधायक कोटे से फंड मिलता है मेरी पंचायत को क्यों वंचित रख भेदभाव किया जा रहा है।
आज कांग्रेस के हाथ से जोड़ो हाथ अभियान कार्यक्रम में प्रभारी राज्यमंत्री संगीता बेनीवाल के समक्ष ज्ञापन देते हुऐ संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली अशोक गहलोत सरकार ने पूरे क्षेत्र के लिए पैसा विकास कार्यों में भेजते हैं और रानी क्षेत्र में भी तहसील एवं उपखंड क्षेत्र की स्थापना करने एवं देसूरी एजीडी, महाविद्यालय रिको, सहीत विशेष दर्जा दिलाने के लिए अहम भूमिका कांग्रेस सरकार की है।
आज प्रभारी राज्यमंत्री संगीता बेनीवाल से पूरे गांव की तरफ से धन्यवाद आभार प्रकट करते हुए कहा आज मेरी पंचायत में जो भाजपा के गढ़ में कांग्रेस ने कील ठोकने की आज पहल की है इससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हौसले बढ़ेंगे। उन्होंने संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट करते हुए कहा उन्होंने राजस्थान में नए 19 जिले बनाकर सौगात दी है और खास करके लंबे समय से क्षेत्र के लोगों को जोधपुर संभाग में कोई भी कार्य होता जा कोई बीमारी होती जोधपुर जाना पड़ता है इसी के कारण अशोक गहलोत ने शानदार पहल करके पाली को ही सम्भाग का दर्जा दिला कर इस क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सौगातें दी है ।
उन्होंने कहा मेरे गांव के विद्यालय जो भामाशाह के सहयोग से भी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बेटा बेटियों की शिक्षा उच्च शिक्षा को मजबूत कर के बड़े पैमाने पर शिक्षा का ग्राफ बढ़ाया है। प्रभारी राज्यमंत्री संगीता बेनीवाल के सामने पूरे गांव की तरफ से फरियाद करते हुए सरपंच प्रतिनिधि राजपुरोहित ने कहा चाहे कुछ भी हो मेरे क्षेत्र के लिए सीनियर विद्यालय में साइंस और एग्रीकल्चर की क्लासों के लिए भी विशेष पैकेज दिलाने के लिए आज घोषणा करके जाएं उन्होंने कहा लंबे समय से नाडोल से वाया दादाई से होते हुए रानी तक सरकारी रोडवेज बसों की सुविधा चलाने के लिए मांग की है उन्होंने कहा इससे पहले प्राइवेट बसें जो रानी से वाया दादाई होते हुए नाडोल पहुंचती थी जिससे हजारों लोगों को फायदा होता था अब लंबे समय से ही प्राइवेट बसें भी बंद होने पर आम ग्रामीण लोगों को नाडोल रानी जाने के लिए बहुत परेशानी होती है।
इसके लिए राज्यमंत्री संगीता बेनीवाल मेरे क्षेत्र के लिए दो विशेष की घोषणाएं करके जाए तभी हमें यकीन होगा कि हमारे गांव क्षेत्र की आवाज को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का कार्य करें कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शानदार भारत जोड़ो यात्रा के समय 3500 सो किलोमीटर कन्याकुमारी से श्रीनगर तक यात्रा की सफलता के बाद राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान मिशन के रूप में चलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नया जोश सचार पैदा करने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा इससे हमें कांग्रेस के द्वारा किए गए विकास की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी पता लगता है और साथ में कार्यकर्ताओं एक दूसरे के रूबरू होकर अपने क्षेत्र की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में
संगठन के साथ-साथ महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
प्रभारी राज्यमंत्री संगीता बेनीवाल ने दादाई सरपंच प्रतिनिधि पृथ्वीराज सिंह राजपुरोहित की समस्याओं को विस्तार से सुनकर उनके कार्यों को जल्दी ही करवाने का प्रयास करवाने का भरोसा दिया। इससे पूर्व कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि के साथ-साथ बाहर से आए हुए मुख्य अतिथियों का भी मारवाड़ी अंदाज में साफे पहनकर माल्यार्पण करके शानदार स्वागत किया गया ।
श्रीपाल मेघवाल के नेतृत्व में मुंडारा मेगवाल परगना ने राज्यमंत्री संगीता बेनीवाल को शांल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण करके स्वागत किया हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के संयोजक ठाकुर अभिमन्युसिंह देसूरी ब्लॉक अध्यक्ष सुशीला गौड़,पीसीसी सदस्य खेत सिंह मेड़तिया, कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी रतन जणवा, सरपंच संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर मेवाड़ा,
चंदन सिंह बारवा, देसूरी प्रभारी यशपालसिंह राजपुरोहित,,यशपाल सिंह राव, मदन सिंह राजपुरोहित
प्रदेश महासचिव कांग्रेस खादी प्रकोष्ठ राजस्थान ,
राकेश मेवाड़ा सादड़ी पार्षद, पार्षद रमेश प्रजापति,
रतन जनवा, भैरो सिंह राजपुरोहित,
सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह राजपुरोहित, पूर्व
जिला पंचायत अफसर प्रेमराज मारू,
देसूरी सरपंच संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर मेवाड़ा, दादाई
सरपंच पूर्णिमा राजपुरोहित, सरपंच प्रतिनिधि समाजसेवी पृथ्वीराज राजपुरोहित, छात्र नेता राकेश सवंसा,याकूब मोयला चामुंडेरी,
युवा नेता जितेंद्र सोलंकी, उपसरपंच गणपत सिंह भाटी,
मनोहर सिंह सिंदरली, अजयपाल सिंह जोधा,
एडवोकेट प्रदीप मीणा, अल्ताफ राजा, अशोक जांगिड़,
बाबूलाल जांगिड़, कालूराम देसूरी, पार्षद राकेश मेवाड़ा,
पार्षद रमेश प्रजापति शंकरलाल भाटी,गजाराम जाट,ओमप्रकाश परिहार,पार्षद रमेश प्रजापत,फुलचद, प्रकाश प्रजापत,मेहराज खान,दिलीप मेवाडा़, अमत परमार,निशा सहित गणमान्य व्यक्ति जनप्रतिनिधि समाजसेवी भामाशाह व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA