
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाड़ा तखतगढ़
जवाई नहर में डूबे युवक का तीसरे दिन 50 घंटे से अधिक बीता समय नहीं मिला युवक, प्रशासन की फूल रही सांसे
—– पुलिस प्रशासन एवं एनडीआरएफ टीम जोधपुर सहित गोताखोरों की टीम द्वारा रेस्क्यू के प्रयास हुए तेज
तखतगढ 26 फरवरी;(खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे से जवाई नहर में नहाते समय एक गाड़ी का खलासी अपने जीजा की आंखों के सामने नहर में डूबने के तीसरे दिन 50 घंटे से अधिक बीता समय लेकिन इतने प्रयासों के बावजूद भी नहीं मिल रही सफलता ऐसे में अब पुलिस एवं प्रशासन की सांसे फूलती नजर आ रही है।
हालांकि शुक्रवार दोपहर बाद युवक के नहर में डूबने की सूचना के तुरंत बाद सुमेरपुर उपखंड अधिकारी हरि सिंह देवाल सीओ रजत विश्नोई थानाधिकारी रामेश्वर लाल भाटी सहित तखतगढ़ थाना एवं सांडेराव थाना अधिकारी और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने गोताखोरों एवं एनडीआरएफ जोधपुर की टीम द्वारा सांडेराव मुख्य नहर, बिटिया मुख्य नहर एवं तखतगढ़, गोगरा सहित विभिन्न नहरो के हेड से लेकर मोगो तक रेस्क्यू के प्रयास एक बावजूद भी रविवार शाम 6 बजे खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं है। जिसको लेकर अब प्रशासन द्वारा कमांड क्षेत्र के किसानों सहित आमजन से शव ढूंढने मैं मदद करने का आह्वान किया है। यदि देर शाम तक शव का कोई सुराग नहीं लगता है। तो संभवत उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार नहर को भी बंद करने के आदेश जारी हो सकते हैं।
—- इन्होंने सोशल मीडिया के जरिए किया आह्वान, इधर किसान संघर्ष समिति सुमेरपुर के तखतगढ़ नगर अध्यक्ष दिनेश सुथार ने सोशल मीडिया पर सभी किसान भाईयों से आह्वान किया है। कि गाम नेतरा से लेकर सभी नहरों एवं माइनरों पर अपने अपने क्षैत्र की नहर एवं माईनर के आस पास हेड से टेल तक लेकर मोगे तक ध्यान दें एवं प्रशासन की मदद करावे। गांव नेतरा नहर में 16 वर्षीय लड़का नहर में बह गया है। और कपड़े पहने हुए है। शायद नहर एवं माईनर में कहीं दिखें तो आप सब मिलकर गणमान्य नागरिक एवं किसान भाईयों अपने अपने क्षेत्र में निरीक्षण करें और उस खोए हुए लड़के को खोजने में मदद करावे प्रशासन की आप सभी की कृपा रहेंगी।
— इनका कहना है, शुक्रवार दोपहर बाद 3:00 बजे करीब नेत्रा के समीप नहर में एक ट्रक का खलासी युवक के पैर फिसलने से डूबने की सूचना के बाद लगातार पुलिस एवं प्रशासन सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की टीम द्वारा एनडीआरएफ जोधपुर की टीम के जरिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है शाम 7:30 बजे तक रेस्क्यू जारी रहेगा उसके बाद शव नहीं मिला तो नहर को लेकर उच्च अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। बात उन्हीं के दिशा निर्देश अनुसार नहर को बंद करना या नहीं करना डिसीजन लिया जाएगा।
—- रामेश्वर लाल भाटी, निरीक्षक- पुलिस थाना सुमेरपुर
फोटो 3 नहर में डूबे युवक की तलाश करती रेस्क्यू टीम व पुलिस प्रशासन
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA