रामनगर के रामेश्वर महादेव मंदिर सहित गंगा बेरी,निम्बेश्वरधाम में होंगे महारूद्राभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठान

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाड़ा

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां जोरो शोरो पर, रामनगर के रामेश्वर महादेव मंदिर सहित गंगा बेरी,निम्बेश्वरधाम में होंगे महारूद्राभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठान।
साण्डेरावः- प्राचीन तीर्थ स्थल श्री निम्बेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय वार्षिक मेले को लेकर तैयारियां जोरो शोरो पर चल रही है। महाशिवरात्रि पर्व पर 18 व 19 फरवरी को यहां दो दिवसीय वार्षिक मेला लगेगा, आचार्य पंडित जब्बरदत त्रिवेदी के साथ वैद पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ के महारूद्धी अभिषेक के साथ विशेष पुजा अर्चना और दुग्धाभिषेक,जलाभिषेक किए जाएंगे। निम्बेश्वर ट्रस्ट अध्यक्ष जगतसिंह राणावत के नेतृत्व मे श्रद्धालुओं को मूलभुत सुविधाएं तथा सभी शिव भक्तों को सुलभ दर्शन करवाने के लिए पुख्ता इंतजाम किये है। निम्बेश्वर धाम को आर्कषक रंगबिरंगी लाईटो व चमकिली मालाओं से सजाया गया है। मेलार्थियो के मंनोरंजन के लिए यहां बडे-बडे झुले, मौत का कुंआ व सरकर्श लगाये गये है। वही मेला स्थल पर हाट बाजार व चाट-पकौडो की अस्थाई दुकाने लग गई है। इधर रामनगर गांव के पहाडी पर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में संत मनसुख हिरापुरीजी महाराज की पावन निश्रा में महाशिवरात्रि पर्व पर 18 फरवरी को विशेष पूजा-अर्चना, दुग्धाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित धार्मिक अनुष्ठान व रात्री में ’’एक शाम रामेश्वर महादेव के नाम ’’भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें चौटिला के ख्याति प्राप्त भजन कलाकार अपनी मण्डली के साथ एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे, महाशिवरात्रि पर महाआरर्ती से पुर्व शिवलिंग को गुलाबजल,पंचामृत व शुद्धजल से स्नान करवाया जायेगा। इसके बाद देशी घी,बिलपत्र चढाकर श्वेताबंर ओढाया जायेगा इसके बाद शिवलिंग का श्रृंगार कर महाआरर्ती की जायेगी। वही 19 फरवरी शिव खप्पर पूजा के बाद महाप्रसादी होगी।पावा गांव के पावेश्वर महादेव,चाणौद के निकट सालेश्वर महादेव, स्थानीय नगर की पहाडी पर स्थित शेखजी महादेव,अमरनाथ महादेव, भीमनाथ महादेव सहित क्षैत्र के विभिन्न शिववालयों में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिवभक्त तैयारियों में जुटे हुए हैं।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA