सांचोर- जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सांचौर-सांचौर क्षेत्र के काछेला गांव में 21 दिसंबर को जमीनी विवाद के दौरान बुजुर्ग महिला के साथ की गई मारपीट के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अब मामले में सांचौर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि 21 दिसंबर 2022 को सरवाना थाना क्षेत्र के काछेला गांव में दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के घर पहुंच कर मारपीट की थी। इस दौरान बुजुर्ग महिला फूली देवी के साथ हाथापाई करने के साथ घसीट कर सड़क पर डाल दिया। जिससे महिला गंभीर घायल हो गई थी। उसके बाद सरवाना थानाधिकारी किसना राम मौके पर पहुंचे और गंभीर अवस्था में महिला को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

उसके बाद शव के साथ धरना देकर परिजनों ने आरोपियों को पकड़ने की मांग की थी। तब एडिशनल एसपी दशरथ सिंह और डीवाईएसपी रूप सिंह ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। उसके बाद दो बार सांकेतिक धरना देकर परिजन आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर चुके है। जिसके बाद अब पुलिस ने हत्या के आरोपी भाखराराम पुत्र रामू राम बिश्नोई को गिरफ्तार किया।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA