
PALI SIROHI ONLINE
पाली-जोधपुर में करीब डेढ़ साल पहले पुलिस कस्टडी में सुरेश सिंह रावणा राजपूत की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांटेड आरोपी ने बुधवार को पाली कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पाली की कोतवाली पुलिस भी आरोपी को एक व्यापारी के किडनैप और मारपीट करने के मामले में तलाश कर रही थी।
बता दें कि 18 दिसम्बर 2021 को दिनदहाड़े पाली जिले के डरी गांव निवासी सुरेश सिंह रावणा राजपूत की जोधपुर के रातानाडा थाना क्षेत्र में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में पाली के मणिहारी निवासी जब्बर सिंह राजपूत, प्रवीण सिंह राजपूत और भरत सिंह ने आपसी रंजिश के चलते सुरेश सिंह की हत्या करवाने की बात सामने आई थी। इस पर पुलिस को इन तीनों की तलाश थी।
मामले में पुलिस ने प्रवीण सिंह के पिता जब्बर सिंह मणिहारी को पुलिस ने 22 दिसम्बर 2021 को गिरफ्तार किया था। वह कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा होकर बाहर आए हैं। मामले में पुलिस को प्रवीण सिंह और भरत सिंह की तलाश थी। बुधवार को मणिहारी निवासी प्रवीण सिंह राजपूत ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जोधपुर पुलिस को अब भरत सिंह की तलाश है।
पिता पर फायरिंग करने का लिया बदला पुलिस के अनुसार 6 जनवरी, 2011 को पाली जिले के गुड़ा एंदला में डरी निवासी सुरेश सिंह ने कुख्यात लारेंस विश्नोई व काला जेठड़ी गैंग के गुर्गों के साथ मणिहारी गांव में हिस्ट्रीशीटर जबर सिंह राजपूत पर फायरिंग कराई थी। जिसमें जबर सिंह बच गया था। उस घटना में पाली पुलिस ने सुरेश सिंह, कालुपुरी, हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर भोला यादव समेत पांच को गिरफ्तार किया था। पिता पर फायरिंग की घटना के बाद प्रवीण सिंह और भरत सिंह ने बदला लेने की ठान ली थी। और पेशेवर शुटर के जरिए 18 दिसंबर 2021 को जोधपुर में पुलिस जब सुरेश सिंह को कोर्ट ले जा रही थी इस दौरान गोली मारकर उसकी हत्या करवा दी थी। उनके टारगेट पर कालूपुरी भी था।
अब तक पांच जने हो चुके है गिरफ्तार जोधपुर पुलिस ने हरी निवासी सुरेश सिंह हत्याकांड में मणिहारी निवासी हिस्ट्रीशीटर जबरसिंह राजपूत व डीडवाना निवासी उसके गुर्गे विक्रम सिंह राजपूत को 22 दिसंबर, 2021 को गिरफ्तार किया था। कुछ दिन पहले पुलिस ने केशव नगर निवासी विवेक वागोरिया व टैगोर नगर निवासी कुलदीप सिंह चारण को गिरफ्तार किया, जो जेल में है। अब हिस्ट्रीशीटर प्रवीण सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया है।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA