
PALI SIROHI ONLINE
खीमा राम मेवाड़ा
पोक्सो एवं बालात्कार के दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल जालोर ने बताया की जिले में महिला एवं बालको के विरूद्ध लैगिंक अपराधो की रोकथाम हेतु व दर्ज प्रकरणों में फरार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत डॉ. अनुकृति उज्जैनिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालोर एवं रतनाराम देवासी वृताधिकारी वृत जालोर के सुपरविजन में नरेन्द्र पंवार थानाधिकारी नौसरा मय जाब्ता द्वारा प्रकरण संख्या 03 दिनॉक 06.01.2023 धारा 363 भादस थाना नोसरा में अपहर्ता नाबालिग को दस्तयाब कर अनुसंधान जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर जिला बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार उसके परिजनो को सुपुर्द की गई व मुलजिम श्रवणकुमार पुत्र बालकाराम उर्फ बालुराम जाति मेहतर उम्र 26 साल निवासी सराणा थाना नोसरा हाल एफसीआई गोदाम जालोर को दस्तयाब कर पुछताछ जुर्म धारा 363, 365. 376 ( 2 ) (एन) भादस व 3/4 पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA