पुलिस ने अफीम के दूध के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार,700 ग्राम अफीम बरामद

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर के झाब थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 700 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया है।

झाब थानाधिकारी रेवन्त सिंह ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि रूपखेड़ा – पमाणा सरहद पर अपने खेत पर युवक अफीम का दूध बेचता है। पुलिस ने मौके पर जाकर तलाशी ली तो खेत पर 700 ग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने अफीम बरामद कर मारूखेड़ा निवासी आरोपी ईराराम पुत्र लाखाराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अवैध मादक पदार्थ खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA