
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही। किसानों ने भारतीय किसान संघ के बेनर तले धरना प्रदर्शन किया
रेवदर तहसील में ग्राम पंचायत रायपुर व जालमपुरा थ्री फेस विद्युत सप्लाई दोनों फिल्टरो से दिन मे विद्युत देने को लेकर किसान नेता सुजान सिंह वडवज रायपुर सरपंच छगनलाल कोली जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि खंगार सिंह देवड़ा समाजसेवी महेंद्र सिंह जालमपुरा के नेतृत्व में रायपुर GSS पर धरना प्रदर्शन किया
, किसान नेता सुजान सिंह वडवज ने व वहां उपस्थित किसानो ने बताया कि रायपुर- अमरापुरा, हडमतिया व जालमपुरा, कोलापुरा लालपुरा, वडवज जीएसएस से जुड़े है 6 गावो के तीनों तरफ पहाडी इलाका है तथा एक तरफ नदी है जिसमे दिन को भी जंगली जानवर (रिछ, सुअर, नीलगाय) छिपकर बैठे रहते है। इसलिए हर संभव खतरा बना रहता है दिन में विधुत विभाग द्वारा रात के बजाय दिन में बिजली सप्लाई कि जाये तो किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा
रायपुर सरपंच छगनलाल कोली ने बताया कि रायपुर व जालमपुरा जीएसएस दो फिल्टरों में चल सकता है मगर AEN और JEN अपनी मनमर्जी से विद्युत सप्लाई रात को देते है जिसके कारण लोगो को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है और किसानो को अपनी जान का खतरा बना रहता है जिससे वह समय पर फसल का उचित, रख रखाव नहीं कर पाता है और फसल खराब हो जाती है।
किसानो ने बताया कि
किसान पहले से ही आवारा पशुओं से परेशान है और विद्युत सप्लाई रात में होने से किसानों की जान भी खतरे डाल रहे है वहीं विद्युत विभाग के JEN राहुल कुमार के सामने किसानों ने अपनी मांग रखी किसानों ने उच्च अधिकारी को भी मोके पर बुलाने बात रखी किसानों ने अधिकारीयों को नहीं आते देख कर किसानो ने आक्रोशित होकर सड़क पर आकर धरना प्रदर्शन शुरू किया तब किसानों को जनप्रतिनिधियों ने व पुलिस कर्मियों ने भी किसानों को समझा बुझाकर शांत किया वही AEN कुलदीप शर्मा ने आकर किसानों कि मांग को मानते हुए रायपुर GSS क्षेत्र वह जालमपुरा GSS क्षेत्र में पहले फिल्डर से सुबह 8 से 2 बजे वह दुसरे फिल्डर 2 से 6 बजे देंगे वह रात 10 से 12 बजे देने की सहमति दी किसानों किसानों की मांग पूरी होने पर किसानों ने खुशी जाहिर की वहीं इस दौरान किसान संघ जोधपुर संभाग युवा प्रमुख सुजान सिंह वडवज रायपुर सरपंच छगनलाल कोली खंगार सिंह देवड़ा महेंद्र सिंह जालमपुरा रमेश चन्द्र चोधरी भुपेंद्र जोशी वालाराम चोधरी उम्मेदसिंह देवड़ा नवल सिंह देवड़ा विक्रम सिंह रायपुर जयंती लाल रावल नेपाल सिंह हडमतीया जबर सिंह धनसिह सोढा गुमान सिंह अर्जुन भील कोलापुरा मनजीराम चोधरी बालाराम जयसिंह अमरापुरा मनसाराम नारणाराम जुआरसिह भोमीया वडवज जसवंत सिंह वडवज शैतान सिह देवड़ा हितेश जोशी सहित सैंकड़ों किसान मोजूद थे

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA