मादक पदार्थों की तस्करी का विरोध: भीनमाल में शहरवासियों ने प्रदर्शन कर मादक पदार्थों की तस्करी का विरोध किया

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-भीनमाल क्षेत्र में बढ़ते मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर वाराह फाउंडेशन के तत्वावधान में शहरवासियों ने एसपी के नाम एसडीएम जवाहर राम चौधरी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शहरवासियों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया। शेखर व्यास ने कहा कि भीनमाल क्षेत्र में दिनोदिन अवैध मादक पदार्थ का कारोबार बढ़ता जा रहा है। कई बार विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र भी इसके चपेट में आ रहे हैं। जिससे उनका भविष्य खराब हो रहा है।

वाराह फाउंडेशन और नगर वासियों द्वारा प्रशासन को सख्त रवैया अपनाते हुए इस पर रोकथाम के लिए मांग की गई। इस अवसर पर वाराह फाउंडेशन के अध्यक्ष चिंटू सिंह ईराणी, शेखर व्यास, नगरपालिका के प्रतिपक्ष नेता प्रवीण दवे, भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, यूथ फॉर नेशन के अध्यक्ष दिनेश भट्ट, करण सिंह ओबावत, वाला राम घांची, कुलदीप यागी, नारायण सिंह एवड़ी, नरपत सिंह लोल, आसू सिंह लोल, लक्ष्मण सिंह ईराणी, जोगेंद्र सिंह, मोंटू सिंह ईराणी, मदन सिंह कोडिटा, हरी सिंह लोल, विक्रम सिंह और भरत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA