प्रधानमंत्री का आबूरोड दौरा: अंबाजी में दर्शन के बाद आबूरोड आएंगे मोदी, सभा को कर सकते हैं संबोधित

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 सितंबर को आबूरोड दौरे को लेकर तैयारियों जोरो से शुरू हो गई हैं। मोदी 30 सितंबर को अंबाजी मंदिर में दर्शन कर देर शाम को आबूरोड पहुंचेंगे। जहां एक सभा को संबोधित करेंगे। नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर मानपुर हवाई पट्टी पर तैयारियां जोरो पर चल रही हैं।

बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तैयारियों आबूरोड पहुंचे और हैलीपेड पर आमसभा की तैयारियों को लेकर जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर डॉ. भंवरलाल चौधरी और एसपी ममता गुप्ता से तैयारियों की जानकारी ली।

इस दौरान डॉ सतीश पुनिया ने कहा की राजस्थान के लिए सौभाग्य की बात है कि नरेंद्र मोदी अंबाजी दौरे के दौरान आबूरोड आएंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, विधायक जगसीराम कोली, समाराम गरासिया, जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, जिलाध्यक्ष गोपाल माली, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेश सिंदल, ग्रामीण मण्डल महामंत्री प्रवीण राठौड़ और दशरथ सिंह सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA