
PALI SIROHI ONLINE
रानी के समीपवर्ती चांचोडी गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान की चारदीवारी के निर्माण कार्य का सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत ने भूमि पूजन किया। विधायक कोष से 10 लाख रूपए की लागत से स्कूल के खेल मैदान की चारदीवारी का निर्माण कार्य स्वीकृत किया।

इस अवसर पर विधायक जोराराम कुमावत ने कहा कि खेल मैदान की चारदीवारी का निर्माण होने से अतिक्रमण रुकेंगे, वहीं छात्र छात्राओं को सही सुविधाजनक खेल मैदान उपलब्ध हो सकेगा।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर सरपंच पूनमसिंह राजपुरोहित ने विधायक से विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाते हुए निस्तारण की मांग की, समारोह में भंवरलाल लौहार पीईईओ मांगीलाल सोनल, उप सरपंच जगाराम चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी तेजपाल सिंह, हुकम सिंह खरोकडा, आसाराम मीणा, पुखराज चौधरी, मगराज चौहान आदि मौजूद रहे।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA