ग्राम विकास अधिकारियों की कलम डाउन अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण कार्य हो रहे प्रभावित

PALI SIROHI ONLINE

बाली। राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारियों की कलम डाउन अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण ग्राम पंचायतों में समस्त राजकीय और विकास कार्य बाधित हो रहे है! सरपंच मीनाक्षी मीणा ग्राम पंचायत सैणा ने बताया कि ग्राम पंचायत सम्बंधित बकाया भुगतान,नरेगा कार्य, रिकॉर्ड संधारण, विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं की गतिविधियां नही होने के कारण आम लोगों के आवश्यक कार्य नही हो पा रहे हैं!आम लोग परेशान हैं!

इधर राजस्थान सरपंच संघ द्वारा भी ओलम्पिक ग्रामीण खेलो का बहिष्कार करने एवम अपनी मांगों के लिए आन्दोलन जैसी परिस्थितियों में आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है!सरकार को कोई जल्दी हल निकालना चाहिए! गांवो में वर्तमान में पशुओं में लम्पी रोग व्यापक फैला हुआ है! पशु मर रहे हैं!प्रशासन एवम सम्बंधित विभाग कोई सकारात्मक ध्यान नही दे पा रहा है!आम जन मे चिन्ता है!

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA