
PALI SIROHI ONLINE
जालोर पुलिस की विशेष शाखा और झाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 1.5KG अफीम दूध के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल होने की सूचनाएं पुलिस को लंबे समय से मिल रही थी। पुलिस NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर नेटवर्क की तलाश में जुटी है।

जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एएसपी सांचौर दशरथ सिंह और सांचौर वृताधिकारी रूप सिंह ईन्दा के सुपरविजन 12 जुलाई को झाब थानाधिकारी रेवंत सिंह और डीएसटी प्रभारी लालाराम मय जाप्ता ने सारियाणा में आरोपी मनजीराम पुत्र जवाराम कलबी के घर पर दबिश लेकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी मनजीराम के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम का 1 किलो 500 ग्राम दूध जब्त किया है। आरोपी मनजीराम को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA