आबूरोड से लापता सचिन दिल्ली में मिला: विधायक ने ट्वीट कर दी जानकारी, परिजनों में खुशी का माहौल

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड।आबूरोड के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के नितोड़ा गांव से 5 दिन पूर्व लापता नाबालिग सचिन सेन को सिरोही पुलिस ने ढुंढ निकाला। सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार नितोडा गांव निवासी सचिन सेन 3 मई दोपहर को बिना बताए घर से लापता हो गया था। परिजनों ने स्वरूपगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। मामले में परिजन और समाज के लोग सिरोही विधायक संयम लोढ़ा से मिले और सचिन को जल्द जल्द से ढूंढ़ने की गुहार लगाई।

जिसपर विधायक लोढ़ा के निर्देश पर एसपी धर्मेंद्र सिंह ने विशेष टीम बनाई और तकनीकी का उपयोग किया। सचिन की लोकेशन सोमवार सुबह दिल्ली में ट्रेस की गई। जिसपर दिल्ली पुलिस कमिश्नर को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस ने बताई गई लोकेशनको ट्रेस किया और सचिन तक पहुंच गई।

पुरे मामले की जानकारी विधायक संयम लोढ़ा ने ट्वीट कर दी और सफलता के लिए सिरोही पुलिस को बधाई दी। सचिन के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और उनके घर में खुशी का माहौल बना हुआ है। उधर सचिन दिल्ली से घर लाने के लिए सिरोही पुलिस दिल्ली रवाना हो गई है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA