रेलवे स्टेशन का नाम बदला: मियां का बाड़ा रेलवे स्टेशन का नाम अब महेश नगर हॉल्ट

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर।बाड़मेर के समदड़ी तहसील में मियां का बाड़ा रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर कर महेश नगर हॉल्ट किया गया है। रेलवे स्टेशन के नव परिवर्तित होने के भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जोधपुर सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का भव्य स्वागत किया गया। मंत्री शेखावत ने बाड़मेर सांसद केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत शामिल हुए।

कार्यक्रम में सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पूर्व मंत्री राम चौधरी, पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, पूर्व विधायक जोगाराम पटेल, पूर्व विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, पूर्व विधायक कान सिंह कोटड़ी, पूर्व जिला प्रमुख पूना राम चौधरी, मण्डल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पाण्डेय पूर्व सरपंच हनवंत सिंह राठौड़ ने फीता काट कर और नाम पट्टिका का अनावरण किया। इसके बाद मंत्री शेखावत ने भव्य आयोजन में सभा को संबोधित किया।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA