विश्व सनातन महासंघ का विस्तार : महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पद पर मोनिका कुटल नियुक्त, संगठन हित में काम करने के निर्देश

PALI SIROHI ONLINE

जालोर।विश्व सनातन महासंघ के प्रमुख ठाकुर अमित सिंह ने राजस्थान प्रांत महिला मोर्चा अध्यक्ष पद पर मोनिका कुटल को नियुक्त किया है। उन्हें प्रदेश में महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों की एक मजबूत टीम बनाने के साथ ही संगठन हित में काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

मोनिका कुटल कानून की छात्रा हैं। वे सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ ही बीजेपी आईटी विभाग की सदस्य भी हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर विश्व सनातन महासंघ के प्रमुख ठाकुर अमित सिंह और दूसरे सभी पदाधिकारियों का आभार जताया है।

महासंघ के प्रमुख ठाकुर अमित सिंह ने बताया कि राष्ट्र एवं के धर्म की एकता, अखंडता के लिए सर्वस्व समर्पण संघ का प्रमुख उद्देश्य है। राजस्थान प्रांत के प्रत्येक गांव और शहर से ज्यादा से ज्यादा महिला शक्ति को संघ से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA