फोन पर महिला को करता था परेशान, परिजन ने जमकर धुना….देखें वीडियो

PALI SIROHI ONLINE

फोन कर महिला को परेशान करना आगरा निवासी एक युवक को भारी पड़ गया। महिला और उसके परिजन ने मनचले युवक ने आगरा से धौलपुर बुलाया और यहां बस स्टैंड पर उसकी जमकर धुनाई कर डाली।

  • फोन पर महिला को करता था परेशान, परिजन ने जमकर धुना….देखें वीडियो
  • आगरा निवासी मनचले को मिलने बुलाया धौलपुर
    धौलपुर. फोन कर महिला को परेशान करना आगरा निवासी एक युवक को भारी पड़ गया। महिला और उसके परिजन ने मनचले युवक ने आगरा से धौलपुर बुलाया और यहां बस स्टैंड पर उसकी जमकर धुनाई कर डाली। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिला के परिजन ने युवक के साथ आए एक बुजुर्ग व्यक्ति की भी पिटाई कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची निहालगंज थाना पुलिस ने दोनों को पिटाई करने वालों से छुड़ाया और थाने लेकर पहुंची।

महिला के परिजनों पुलिस को बताया कि आगरा के ताजगंज निवासी युवक हरेंद्र फोन कर महिला को परेशान कर रहा था। उसे इसके लिए कई बार मना किया गया था। उसने पहले फोन पर परिवार की महिला परेशान किया। महिला ने परिजन को यह बात बताई। इस पर परिजन ने महिला से युवक को फोन कराया और मिलने के लिए धौलपुर बुलाया। जैसे ही युवक धौलपुर बस स्टैंड पहुंचा, महिला के परिजन ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी।
युवक के साथ मौजूद उसके मौसा की भी परिजन ने पिटाई कर दी। निहाल गंज थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि मामला महिला से जुड़ा होने के कारण महिला थाने में भेज दिया गया है। इधर, पुलिस ने आरोपी हरेंद्र को शांतिभंग में गिरतार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक के साथ आए उसके मौसा खेरली निवासी भगवान सिंह को भी हिरासत में लिया गया है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA