PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर। निकटवर्ती झंवर स्थित पटेलावास में किन्नरों की कार पर हमला कर अज्ञात बदमाश जेवर लूट कर ले गए। बाइक और कार में आए बदमाशों ने किन्नरों की कार को रोका और हमला बोल दिया। एक किन्नर की तरफ से झंवर थाने में गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने और लूटपाट का केस दर्ज करवाया गया है। इसमें किसी अन्य किन्नर से रंजिश की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इसमें जांच कर रही है।
झंवर पुलिस ने बताया कि संकरी गली हवेली निवासी किन्नर सरोज मासी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपने अन्य किन्नर साथियों संग स्कार्पियो लेकर पटेलावास झंवर गई थी।
तब एक बाइक और इनोवा में सवार होकर आए कुछ लोगों ने हमला किया। स्कार्पियो का शीशा फोड़ने के साथ ही उसकी सहेली के पहने सोने का हार लूट कर ले गए। झंवर पुलिस अब बदमाशों की तलाश में लगी है।

जोधपुर में किन्नरों के दो समूह के बीच पूर्व में कई बार विवाद हो चुके है। पुलिस इस मामले को भी इसी विवाद से भी जोड़कर देख रही है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA