तेंदुए ने दो बकरियों का किया शिकार:वन विभाग की टीम दिन भर करती रही तलाश, अब पिंजरा लगाया

PALI SIROHI ONLINE

चितौड़गढ़। पारसोली क्षेत्र के देवलछ में तेंदुए होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। वहां तेंदुए ने दो बकरियों का शिकार किया और एक गाय पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। मौके पर पारसोली, बेगूं और बस्सी की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तेंदुआ जंगल की ओर भाग चुका था।

काफी ढूंढने के बाद भी जब तेंदुआ नहीं मिला तो वन विभाग की टीम ने वहां पर पिंजरा लगा दिया।

डीएफओ सुगनाराम जाट ने बताया कि पारसोली क्षेत्र में नारायण लाल मीणा के खेत पर एक तेंदुआ घुस आया। उसने बुधवार को दो बकरियों का शिकार कर लिया। वहीं, एक गाय पर हमला कर उसे घायल कर दिया,

लेकिन मौके पर किसी को नहीं देख पाने पर नारायणलाल ने वन विभाग को सूचना नहीं दी। गुरुवार सुबह जब नारायणलाल अपने खेत पर पहुंचा तो तेंदुआ एक और बकरी को खींच कर ले जा रहा था। इस दौरान जैसे ही नारायण लाल ने आसपास के खेत वालों को एकत्रित किया और शोर मचाया।

तेंदुआ बकरी को बीच में ही छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर वन विभाग से देवीसिंह वनपाल बिछोर, गिरधारीलाल वनपाल पारसोली, विनोद कुमार, प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, ललित सिंह, बस्सी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की टीम मौके पर पहुंची।

लेकिन शाम तक भी तेंदुआ हाथ नहीं आया। डीएफओ सुगनाराम ने बताया कि पास में ही जंगल एरिया होने के कारण तेंदुआ ग्रामीणों से बचने के लिए जंगल में चला गया होगा।

टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया। पिंजरे उसमें उसके खाने-पीने का सामान भी रखा। अनुमान है कि तेंदुआ भूखा होगा और रात को खाना खाने वापस आएगा। इसी दौरान उसके फंसने का चांस है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA