जंगल में पेड़ से लटका मिला 06 बच्चों की मां का शव

PALI SIROHI ONLINE

पाली। पाली जिले के सादड़ी में 9 दिन पहले घर से बिना बताए निकली विवाहिता का शव मंगलवार सुबह उसके घर से करीब 01 किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर सादड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका का शव सादड़ी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया।

सादड़ी के चोर बावड़ी क्षेत्र में रहने वाली 42 वर्षीय मोहनी देवी पत्नी लक्ष्मण गेमती भील।
सादड़ी के चोर बावड़ी क्षेत्र में रहने वाली 42 वर्षीय मोहनी देवी पत्नी लक्ष्मण गेमती भील।
पाली जिले के सादड़ी में जंगल में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव व मौके पर पहुंची पुलिस।
पाली जिले के सादड़ी में जंगल में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव व मौके पर पहुंची पुलिस।

सादड़ी थानाप्रभारी सूरजाराम ने बताया कि सादड़ी के चोर बावड़ी क्षेत्र में रहने वाली 42 वर्षीय मोहनी देवी पत्नी लक्ष्मण गेमती भील 20 फरवरी की सुबह करीब पांच बजे घर से बिना बताए निकल गई थी।

इसको लेकर परिजनों ने थाने में गुमशदुगी भी दर्ज कराई। मंगलवार सुबह जंगल में मवेशी चरा रह एक पशुपालक ने बदबू आते देख मौके पर पहुंचा तो वहां एक पड़े से एक महिला का शव लटका मिला।

सूचना पर मौके पर पहुंचे। मृतका की शिनाख्त मोहनीदेवी के रूप में हुई। मृतका ने चुनरी से फंदा लगा रखा था। शव सादड़ी हॉस्पिटल में रखवा जांच शुरू की। बाली डिप्टी अचलसिंह देवड़ा ने भी मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया।

इस दौरान ईगल रेस्क्यू टीम संचालक जितेन्द्रसिंह राठौड़ , नेतीराम देवासी, मनीष सवंशा, विमल पुरी, रफीक पठान, अशोक देवड़ा, प्रतिक रामावत सहित कई जने मौके पर मौजूद रहे।

परिजनों ने कहां मानसिक रूप से कमजोर थी महिला

परिजनों का कहना हैं कि मृतका मानसिक से कुछ कमजोर थी। उसके 06 बच्चे हैं। जिनमें चार लड़के व दो लड़कियां हैं। महिला का यह कदम उठाने से बच्चों की परवरिश करना अब अकेले लक्ष्मण के लिए काफी मुशिकल होगा। मृतका का जहां शव मिला वह उसके घर से महज एक किलोमीटर दूर जंगल में एक पेड़ से लटक रहा था। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA