सवारियां बैठाने की जल्दी में दांव पर लगा दी जिंदगी, दो लोगों की मौके पर ही मौत

PALI SIROHI ONLINE

Bus Accident In Jaipur : निजी बस चालक ने सवारियां बैठाने की जल्दी में सवारियों की ही जान दांव पर लगा दी। इस बार दांव चूक गया और सामने से आ रहे ट्रक ने निजी बस को इतनी जोर से टक्कर मारी कि बस में बैठी सवारियां शीशे फोड़कर बाहर जा गिरी। हादसे में एक महिला और एक पुरुष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। करीब आठ सवारियों को गंभीर घायल हालत में अस्पताल में भर्ती करया गया है। बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद के साथ ही सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला गया।दुर्घटना रूट नंबर 55 की निजी बस की हुई।

सवारियों ने पुलिस को बताया कि आगे चल रही सरकारी बस को ओवरटेक कर चालक आगे बस स्टाॅप पर खड़ी सवारियों को बैठाने की जल्दी कर रहा था। ओवरटेक करते समय अचानक सामने से ट्रक आ गया। ट्रक चालक ने ट्रक को बहुत तेजी से काटा लेकिन उसके बाद भी हादसा हो गया। बस चालक की ओर से ट्रक और बस में भयंकर टक्कर हो गई।

बस के शीशे टूट गए और बस की सीटों के बीच सवारियां फंस गई। उसके बाद मौके पर पुलिस और अन्य लोग पहुंचे।पुलिस ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। एक महिला की पहचान रामनगर में रहने वाली कविता शर्मा के रुप में हुई है और एक अन्य पुरुष की पहचान की कोशिश की जा रही है। उधर हादसे में आठ सवारियों घायल हुई हैं। इनमें से पांच को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है और बाकि तीन को कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे सिविल डिफेंस टीम के महेन्द्र कुमार ने बताया कि सवारियों को बाहर निकालने में खासी मशक्कत करनी पडी। बस का एक हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA