प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक कांग्रेस की साजिश : भाजपा ओबीसी मोर्चा सिरोही

PALI SIROHI ONLINE

किशन माली. पिण्डवाड़ा

सिरोही माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के फिरोजपुर दौरे के दौरान सुरक्षा में गम्भीर चूक पर आज भारतीय जनता पार्टी ओसीबी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना व भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित व ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी आवडदान चारण के निर्देश पर आज प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत् जिला मुख्यालय पर ओबीसी मोर्चा द्वारा मानव श्रंखला बनाकर पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घ आयु की कामना की।


कार्यक्रम संयोजक महिपालसिंह चारण ने बताया कि सिरोही जिला मुख्यालय पर आयुर्वेदिक अस्पताल चैराहा पर कार्यकर्ताओं ने मानव श्रंखला बनाकर मोदीजी के दीर्घ आयु हेतु प्रार्थना करते हुए कांग्रेस पार्टी व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर व तख्तीया लहराकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर विरोध जताया व सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए महिपालसिंह ने उक्त घटना की निन्दा की।


इस अवसर पर पूर्व मण्ड़ल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के सुरक्षा चूक को उनकी बढती विश्वव्यापी लोकप्रियता व भाजपा के बढते जनाधार से कांग्रेस द्वारा बोखलाकर गांधी परिवार के शह पर पंजाब कांग्रेस सरकार द्वारा घिनौनी साजिश कर यशस्वी प्रधानमंत्री मोदीजी के जान को नुकसान पहुँचाने का कुत्सित प्रयास किया गया। जिसमें कांग्रेस विफल हुई है। जिससे भारत के जनमानस में आक्रोश है एवं प्रधानमंत्री जी के प्रति पूरा देश विश्वास व्यक्त करते हुए उक्त घटना की निन्दा करते हुए प्रधानमंत्रीजी मोदीजी के दीर्घायु की प्रार्थना कर रहा है।


कार्यक्रम का संचालन सहसंयोजक महेन्द्र माली ने किया एवं इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, मण्ड़ल महामंत्री विरेन्द्र चैहान, विजय पटेल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री हेमलता पुरोहित, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष हेमन्त पुरोहित, नगर पदाधिकारी अजय भट्ट, माणक सोनी, पार्षद अरूण ओझा, प्रवीण राठौड, महिला मोर्चा नगरमंत्री श्रीमती अफरोजा बानू, गोविन्द सिंह बारड, नारायणसिंह सिंदल, चुन्नीलाल पटेल, रणछोड प्रजापत, प्रताप कुम्हार, कैलाश सुथार, इन्दरसिंह मकवाना, दाउदसिंह, गणपत प्रजापत, तोलाराम कुम्हार, शैतान खरोर, खेताराम माली, गोविन्द बी माली, रमजान खांन, दिनेश प्रजापत, हरिकिशन रावल, कैलाश कंसारा सहित दर्जनो ओबीसी मोर्चा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA