तेज रफ्तार कार पलटी:ईसाली के समीप तेज रफ्तार कार पलटी, 1 की माैत, 2 गंभीर घायल

PALI SIROHI ONLINE

पाली। ईसाली गांव के समीप शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई।

साथ ही दो लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मारवाड़ जंक्शन अस्पताल में शव का पाेस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घायलों का उपचार चल रहा है। दाेनाें की हालत खतरे से बाहर है। मारवाड़ जंक्शन थाने के एएसअाई नरपतसिंह ने बताया कि शनिवार रात को जेतपुरा-ईसाली के बीच कादू मोड़ पर कार पलट गई। हादसे में कार में सवार उदयपुर जिले के कालिया घाटी ओपरेटा निवासी 23 वर्षीय राजू पुत्र मनाराम की मौत हो गई।

वहीं नाथू पुत्र बाबूलाल व कार चालक घायल हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक क्षेत्र में लड़कियां काटने का काम करता था।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA