आज आयेगे जिला प्रभारी मंत्री सरकारी याेजनाओं की समीक्षा व राजनीतिक हालात भी जानेंगे प्रभारी मंत्री

PALI SIROHI ONLINE

पाली में प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने एक बार फिर जिले के प्रभारी मंत्री काे बदल दिया है। अब सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली नए प्रभारी मंत्री हाेंगे।

मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत सरकार ने अपने 3 साल के कार्यकाल में तीसरी बार जिले में प्रभारी मंत्री काे बदला है। जूली रविवार काे एक दिवसीय यात्रा पर पाली पहुंच रहे हैं। यहां पर वे सरकार की याेजनाअाें की समीक्षा करने के साथ ही राजनीतिक हालाताेें की भी जानकारी लेंगे। कांग्रेस नेताअाें ने प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार अा रहे जूली के स्वागत की तैयारियां की है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद जिले में प्रभारी मंत्री के रूप में लालचंद कटारिया काे पाली लगाया गया था। इसके बाद उनके स्थान पर अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह माेहम्मद काे यह जिम्मेदारी साैंप दी गई। अब मंत्रीमंडल में विस्तार के बाद सालेह माेहम्मद के स्थान पर टीकाराम जूली काे पाली में प्रभारी के रूप में लगाया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जूली रविवार सुबह 10 बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे सोजत पहुंचकर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

दाेपहर 2ः40 बजे पाली के लिए रवाना हाेंगे। प्रभारी मंत्री शाम 4 बजे सर्किट हाउस में अधिकारियों से साथ मुलाकात कर रात्रि विश्राम करेंगे। वे सोमवार सुबह 10 बजे जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर दाेपहर 12 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक लेंगे। बैठक के बाद वे दोपहर 2 बजे पाली से सेंदड़ा रायपुर के लिए रवाना हाेंगे, जहां से वे शाम 4 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दाैरान सभी स्थानाें पर कांग्रेसजनाें की तरफ से उनका स्वागत किया जाएगा।

कांग्रेस के पूर्व जिला प्रवक्ता रफीक चाैहान ने बताया कि जूली के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार पाली अाने पर दोपहर 1 बजे रायपुर ब्लॉक, दोपहर 2 बजे सोजत ब्लॉक,

4 बजे पाली कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजनों द्वारा निवर्तमान जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा।

इस दाैरान जिला कांग्रेस के निवर्तमान पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशी, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, पार्षद एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। 6 दिसंबर काे सुबह 10 बजे कांग्रेस भवन में प्रभारी मंत्री कांग्रेसजनों से संवाद भी करेंगे। सोजत | राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग मंत्री एवं पाली के प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली रविवार को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे।

वे यहां दोपहर 2 बजे सोजत कांग्रेस कार्यालय में सोजत कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों से संवाद करेंगे। सोजत कांग्रेस के समस्त वरिष्ठजन, पदाधिकारी,अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। संवाद कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री का सोजत ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस की तरफ से स्वागत कार्यक्रम किया जाएगा। यह जानकारी कांग्रेस के निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष रतनलाल सीरवी ने दी है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA