
PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर। खेती से जुड़ा काम करते हुए एक वृद्ध की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वृद्ध के परिजन को उनका शव दूसरे दिन कुएं में ढूंढने पर मिला। शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करावाया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी में सामने आया कि बिलवन निवासी 60 वर्षीय धना पुत्र मोती गमार गुरुवार शाम को खेत पर काम कर रहा था। उस दौरान किसी काम के चलते वह कुएं के पास आया होगा। काम के दौरान वह कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों की मदद से कुएं पर कुएं में सीढी लगाकर शव को बाहर निकाल कर सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया गया।
चौंकाने वाली बात यह थी कि कुएं में पानी बेहद कम था इसके बावजूद वृद्ध की मौत हो गई। हालांकि घटनास्थल का मुआयना करने और वृद्ध के शरीर पर आई चोटों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुएं में पानी नहीं होने से वृद्ध को चोट लग गई और उसकी मौत हो गई।
गुरुवार को देर रात तक भी जब वृद्ध घर नहीं लौटा तो परिजन ने ढूंढना शुरू किया। रातभर तलाश करने के बाद अगले दिन कुएं में वृद्ध की लाश मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर एएसआई विनेश कुमार, सुरेंद्र कुमार जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्र के सरंपच भी इस दाैरान मौके पर पहुंचे।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA