
PALI SIROHI ONLINE
विश्व हिंदू परीषद ने निकाली 101 कावड़ियों की कावड़ यात्रा

पिण्डवाड़ा- नगर के द्वारिकाधीश मन्दिर में विश्व हिन्दू परिषद नगर पिण्डवाड़ा ने श्रावण माह के अंतिम सोमवार को 101 कावंड़ की कावंड़ यात्रा द्वारिकाधीश मन्दिर से शुभारम्भ जिला मंत्री सुरेन्द्रसिंह जी मार्ग दर्शन से किया कावंड़ यात्रा का नगर वासियो ने कांवड़ियो पर पुष्प डालकर स्वागत किया
जो नगर के घांचीवाडा रावल गली हनुमान चौक डॉ हेडगेवार चौक होते हुए उदयपुर उरिया से गोपेश्वर महादेव मंदिर पहुचे कर 101 कावड़ियों ने किया महादेव का जला-अभिषेक आरती व भोग लगाया गया। विहिप जिला मंत्री सुरेन्द्रसिंह परमार ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा धार्मिक आयोजन समय समय पर किया जाता है कि हिन्दू समाज की एकता बनी रहे।
धर्म के प्रति जागरूक हो और आप सब भी अपने अपने गली मोहल्ले में साप्ताहिक सत्संग रखे जिससे आप सब एक जगह बैठकर अपने गली मोहल्ले की चर्चा कर सको राम नाम का भजन करो राष्ट्रहित की चर्चा करो जिससे हमारा धर्म और देश सुरक्षित हो।ऐसा कार्य हर एक भारत वासी को करना चाहिए जब ही हम और हमारी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रहे।
अपने धर्म व राष्ट्र के प्रति हमेशा जगरुक रहे। कार्यकम में जिला मठ-मन्दिर संपर्क प्रमुख राकेश वैष्णव, प्रखंड अध्यक्ष भवानी सिंह, प्रखंड मंत्री अशोक रावल, प्रखंड उपाध्यक्ष अरविंद वैष्णव, प्रखंड संयोजक महेश राजगुरु, नगर अध्यक्ष भँवर पटेल उपाध्यक्ष भँवर राठौड़, अशोक सिंह, नगर मंत्री रणजीतसिंह डाबी, सहमंत्री राधेश्याम गर्ग, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख भरत, नगर कार्यवाह मनीषजी, सह कार्यवाह महेंद्रसिंह वनवासी कल्याण परिषद प्रधानाचार्य अशोक जी, सुरेन्द्रसिंह जी, किशोर जी, कैलाश जी दुर्गेश जी, चिराग सोनी, व सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA