ससुराल गए एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला

PALI SIROHI ONLINE

पाली के सदर थाना क्षेत्र के जवडिय़ा गांव में पाली से अपने ससुराल गए एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। पुलिस ने शव पाली के बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सदर थाना पुलिस के अनुसार पाली शहर के सुभाष नगर भटवाड़ा निवासी अशोक बंजारा (30) पुत्र शंकर लाल दोपहर में पाली से अपने ससुराल जवडिय़ा गांव गया।

वहां वह गांव में ही एक तरफ गर्मी में सो गया। ससुराल वालों ने उसकी तलाश की तो वह नहीं मिला। शाम को उसका शव मिला।

सूचना पर सदर थाने की उप निरीक्षक सजना विश्नोई, खैरवा पुलिस चौकी प्रभारी समुद्रसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। उसके शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं थे। वह आदतन शराबी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA