
PALI SIROHI ONLINE
रितेश अग्रवाल , फालना

बाली विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी भामाशाह ठा. अभिमन्यु सिंह आज बाली विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न चिकित्सालयों में जरूर के अनुसार मैट्रेस (गद्दे) भेंट किये। इस दौरान सादड़ी नगर पालिका के वार्ड संख्या 21 के पार्षद हुलिया देवी के पुत्र युवा समाजसेवी एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता राकेश सवनसा ने अभिमन्यु सिंह को अवगत करवाया की वार्ड संख्या 21 में एक परिवार ऐसा है जिसमे 4लडकिया और 1 लड़का है सबसे बड़ी लड़की की उम्र मात्र 12वर्ष है और जिनके माता-पिता नही है।

अभिमन्यु सिंह उनके घर गए तो देखा कि सर ढकने को छत तक नही है।सभी मासूम बच्चे कचरा बीनकर अपना गुजारा कर रहे है। बच्चो की दयनीय स्थिति को देखते हुए अभिमन्यु सिंह उनके सर ढकने के लिए छत बनाने के लिए पतरे के टीन शेड बनवाने के लिए 5000/-आर्थिक सहयोग किया इस दौरान वहां उपस्थित यशपाल सिंह राजपुरोहित शिवतलाव ने 5100/- एवं ओम बोहरा ने 2000/- देने की घोषणा की।

साथी ही उन बच्चो के हर महीने राशन सामग्री के लिए अभिमन्यु सिंह ने यशपालसिंह सिंह राजपुरोहित ने स्थान दुकानदार को जिम्मेदारी दी है जिसका खर्च अभिमन्यु सिंह एवं यशपालसिंह उठाएंगे। विद्यायल शुरू होने के पश्च्यात बच्चो को अच्छी शिक्षा की जिम्मेदारी भी अभिमन्यु सिंह ने ली है।

बच्चो को समय समय पर सम्भालने एवं उनको किसी तरह की कमी या समस्या ना हो उसके लिए अभिमन्यु सिंह ने ओम बोहरा एवं राकेश सवनसा को जिम्मेदारी दी। इस दौरान क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA