भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर BSF की 127 वी बटालियन ने 270 करोड़ की 56 किलो हेरोइन पकड़ी

PALI SIROHI ONLINE

भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर BSF की 127 वी बटालियन के द्वारा बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बीएसएफ ने देर रात्रि 56 किलो हेरोइन पकड़ी है।

जो अब तक के किस क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई है। जो पाकिस्तान से भारतीय सीमा में सप्लाई होनी थी। बीएसएफ जवान बॉर्डर पर लगातार अलर्ट है इसके बावजूद भी पाकिस्तान अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है।

पाकिस्तान के और से सुरंग के माध्यम से 56 किलो हीरोइन भारत में प्रवेश करवाने की कोशिश की जा रही थी। इस दौरान दो भारतीय युवक भी इस बड़ी खेप को लेने की फिराक में थे।


BSF की अलर्ट के चलते दोनों पाकिस्तानी युवक भागने में कामयाब हो गए वहीं दोनों भारतीय युवक भी मौके की स्थिति को देखते हुए फरार हो गए।
BSF ने 56 किलो हेरोइन बरामद की है जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में 270 करोड रुपए के आसपास की कीमत आंकी जा जा रही है। इसको लेकर BSF के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मीडिया कॉन्फ्रेंस करते हुए यह पूरी जानकारी दी। बीकानेर जिले की खाजूवाला थाना क्षेत्र के BSF की बंदली पोस्ट का यह पूरा मामला है।
सुरे

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA