सुमेरपुर विधायक कुमावत ने विधायक कोष से डिजिटल एक्स-रे मशीन सुपुर्द की

PALI SIROHI ONLINE

सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत व नगरपालिका अध्यक्ष उषा कँवर राठोड की उपस्थिति में आज विधायक कोष से डिजिटल एक्स-रे मशीन राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय सुमेरपुर में ब्लाक CMHO ताराचन्द गौड़, CHC प्रभारी सुभाष मीणा, प्रमोद गिरी को सुपुर्द की गई |

इस अवसर पर विधायक कुमावत ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी इस सदी की सबसे बड़ी त्रासदी हैं इस महामारी में लाखों लोग संक्रमित हुए हजारों की मौत हुई हैं हजारों ठीक हुए हैं इस संकट की घड़ी में मरीजों, दुखी मनुष्य की सेवा भगवान की सेवा के समान हैं ऐसे संकट में किसी की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य का काम हैं |

उन्होनें सभी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी, संस्थाओं, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पुलिस, ग्राम की निगरानी कमेटी, सभी फ्रंटलाइन वर्कर, कोरोना वारीयर्स का इस भयंकर महामारी में अपनी जान की परवाह न करते हुए जनमानस व पीड़ित जनों की सेवा करने पर धन्यवाद व आभार जताया |

पिछले दिन हॉस्पिटल के निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल प्रशासन ने यहाँ डिजिटल एक्स-रे मशीन की आवश्यकता बताई थी विधायक ने अपने कोष से उसी दिन अनुशंषा कर दी थी जो आज हॉस्पिटल को सुपुर्द की गई |

डिजिटल मशीन के एक्स-रे से कोरोना मरीज व अन्य मरीज की 80 प्रतिशत रिजल्ट डॉक्टर को मालूम पड़ जायेगा | इस आधार पर आमजन का निशुल्क ईलाज हो जायेगा तथा महंगी सी.टी.स्कैन भी करानी नहीं पड़ेगी |

इससे पहले विधायक ने विधायक कोष से 5 लाख के ऑक्सीजन सिलेन्डर, 10 लाख ऑक्सीजन प्लांट हेतु CHC में दिये | विधायक के निर्देश पर नगरपालिका ने 45 लाख ऑक्सीजन प्लांट हेतु 5 लाख पानी का टांका बनाने में दिया व मोर्चरी नवीनीकरण का कार्य भी करवाने की घोषणा की इस अवसर पर BCMO डॉ. ताराचंद गौड़, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. सुभाष मीणा, ब्लाक समन्वयक प्रमोद गिरी, डॉ. महिपाल, डॉ. विनोद कुमावत, नगरपालिका चेयरमैन उषा कँवर,

पूर्व अध्यक्ष फुलाराम सुथार, जिला मंत्री पूनम सिंह परमार, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र माली, पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल सुथार, बांकली मण्डल अध्यक्ष नागेश देवासी, परबत सिंह कानपुरा, लॉयन्स क्लब हिल्स के अध्यक्ष पंकज राज मेवाडा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रविकांत रावल, दिनेश सिंह खिन्दारा गाँव, युवा मोर्च अध्यक्ष छगन सैन, समाज सेवी अनोप सिंह राठोड, आईटी जिला सह संयोजक इन्दर राव, सतवंत सिंह परमार, छोटू दान चारण, पार्षद पेपी देवी कुमावत, सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, पार्षद वीणा मनोहर देवड़ा, पार्षद प्रकाश सोलंकी, रमेश राठोड, गणेशराम राठोड, पुखराज, पार्षद मंशाराम कच्छवाह, पार्षद दिलीप सोलंकी, पार्षद गोविन्द राठोड, पार्षद नारंगी देवी सुथार, मनीष सोलंकी, जितेन्द्र सिंह राठोड, पार्षद सरदार खान, रंजू पारस भाटी, पार्षद यशोदा मीणा, गोविन्द मीणा प्रदीप सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA