समाज सेवक आदित्यराज सिंह ने वितरण की आवश्यक सामग्री

PALI SIROHI ONLINE

समाज सेवक आदित्याराज सिंह ने जरूरतमन्दों को वितरण की आवश्यक सामग्री।

बाली कॉग्रेस नेता ठाकुर अभिमन्यु सिंह फालना की प्रेरणा से उनके पुत्र आदित्याराज सिंह ने अपने कार्यक्षेत्र जैसलमेर कनक जैसलमेर रिसोर्ट के आसपास कोविड के चलते जरूरतमन्दों को अपने एनजीओ माटी फाउंडेशन के माध्य्म से मुराद खान की ढाणी,भीलो की ढाणी,कनोई, में जरूरतमन्द परिवारो को राशन सामग्री के किट वितरण किये।

बाली कॉग्रेस नेता ठाकुर अभिमन्यु सिंह के पुत्र समाज सेवक आदित्यराज सिंह अपने साथियो और स्थानीय समाज सेवको द्वारा बताये गए रूपसी,चूड़ी,रामगढ़,मुलाना,
दवाड़ा,गांवो में आज और कल जरूरतमन्दों को सामग्री वितरण कर सहयोग करेगे।

समाज सेवक आदित्य राज सिंह ने कहा मेरे द्वारा किया गया कार्य राजनीती के लिए नही मानवता के नाते सहयोग है जो हर किसी को करना चाहिए।

बाली कॉग्रेस नेता ठाकुर अभिमन्यु सिंह ने कहा आज मेरे पुत्र आदित्य ने उसके रिसोर्ट के आसपास के जरूरतमन्दों का सहयोग किया सून कर ख़ुशी हुई धन संग्रह से बढ़कर मानव सेवा जीव सेवा से मिली दुआओ और आशिर्वाद के संग्रह से इंशान को सफलता मिलती है।

बाली कॉग्रेस नेता ठाकुर अभिमन्यु सिंह ने अपील करते हुए कहा यह समय राजनीती आरोप प्रत्यारोप करने का नही यह समय एक दूजे का सहयोग का है। राजनीती विचारो से दूर रहकर छोटा मोटा केसा भी कोई सहयोग करे उसकी हम सभी को प्रसंसा कर आगे बढ़ना होगा। अपने गली मोह्हले पड़ोस गाँव में कोई जरूरतमन्द दिखाई दे भले हम उसकी मदद ना कर सके पर उसकी मदद अन्य से करवाने का प्रयास कर जरूरतमन्द का सहयोग कर सकते है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA