
PALI SIROHI ONLINE
किसन माली पिंडवाड़ा
नारायण सेवा संस्थान ने जरूरत मंदो को सुखी राशन सामग्री बाटी,
पिंडवाड़ा/किशन माली
पिंडवाड़ा समीपवर्ती गाँव झाड़ोली के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय परिषर में उदयपुर की स्थानीय शाखा नारायण सेवा संस्थान द्वारा 50 हजार गरीब परिवारो को राशन सामग्री पहुचाने की मुहिम पर आज संस्था द्वारा झाड़ोली में 63 जरूरत मंदो को राशन किट बाटे।

नारायण सेवा संस्थान द्वारा गांव में निवासरत परिवारों में प्रभावित वर्ग के लगभग दो दर्जन से ज्यादा विधवा महिलाओ को सुखी राशन सामग्री सौपी, संस्थान से आये आदाराम घाँची,व लालसिंह राशन वितरण समारोह में आये जरूरत मन्द लोगो को सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग के बारे में बताया।
संस्थान द्वारा दिये गए राशन में जिसमे पन्द्रह किलो आटा – चार किलो शक्कर,दो किलो दाल-दो लीटर खाद्य तेल- पांच किलो चावल,मिर्च हलदी धनिया मसाले के पैकेट शामिल है।
झाड़ोली सरपंच कैलाश सुथार सहित विद्यालय स्टाफ लक्ष्मी नारायण खण्डेलवाल,सिवेरा विद्यालय से जसवंत सिंह चौहान गोपालराम रावल,परबत सिंह,बदाराम घांची दिनेश मीणा,हिम्मत गर्ग ,विवेक अंसारी,कमलेन्द्र सिंह चौहान मौजूद रहे।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA