राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बेनीवाल ने पाली चिकित्सालय का निरीक्षण किया

PALI SIROHI ONLINE

पाली। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल आज एक दिवसीय दौरे पर पाली पहुंची

राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने पाली में बांगड़ अस्पताल का किया निरीक्षण। बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने और कोरोना संक्रमित बच्चों के उपचार को लेकर चर्चाएं कर हॉस्पिटल का किया निरीक्षण।

बेनीवाल ने पी एम ओ डॉ रफीक कुरैशी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आर के विश्नोई ,डॉक्टर एच एम चौधरी, डॉक्टर पारस खींची बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सीताराम शर्मा के साथ कोरोना की तीसरी लहर की संभावना से पूर्व तैयारीयो को लेकर यहाँ की व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा भी की।

इस दौरान कॉग्रेस नेता महावीर सिंह सुकरलाई , सेवादल के जिलाध्यक्ष मोहन हटेला ,पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सांखला सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA