
PALI SIROHI ONLINE
दिनांक 31.05.2021 को पुलिस थाना थांवला जिला नागौर द्वारा नाकाबंदी के दौरान 201 ग्राम स्मैक सहित स्वीफ्ट डिजायर कार मे सवार 4 व्यक्तियो 01. शिषपाल विश्नोई निवासी भेड 02. राकेश विश्नोई निवासी रोटू 03. हिरालाल विश्नोई निवासी कवलीसर 04. रविन्द्र विश्नोई निवासी दुगोली जिला नागौर को दस्तयाब एवं गिरफ्तार किये जाकर अपराध संख्या 87 दिनांक 31.05.21 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट पुलिस थाना थांवला पर दर्ज किया गया।
उक्त गिरफ्तारशुदा व्यक्तियो मे शामिल रविन्द्र पुत्र भंवरलाल विश्नोई निवासी दुगोली जिला नागौर हाल कानिस्टेबल नम्बर 1614 जिला पाली को मन् पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत द्वारा आपराधिक संलिप्तता के आधार पर तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किया।

निलम्बन काल मे मुख्यालय पुलिस लाईन पाली निर्धारित किया गया है।
ज्ञातव्य रहे कि विगत काल मे मन् पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत द्वारा आपराधिक संलिप्तता के आधार पर एक उप निरीक्षक पुलिस एवं दो कानिस्टेबलो को राज्य सेवा से बर्खास्त किया गया था।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA