मुंडारा ग्राम में विवाहित महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

PALI SIROHI ONLINE

बाली के मुंडारा ग्राम में विवाहित महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस थाना सादड़ी उपनिरीक्षक सुरजाराम जाखड़ ने बताया कि मुंडारा ग्राम के चौधरी मोहल्ला निवासी पंखी जणवा चौधरी पत्नी मुकेशकुमार 21वर्ष ने रविवार दोपहर बाद अपने रहवासी मकान की छत पर बने हुए मकान में टीन शेड की एंगल के रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी।


मृतका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि पंखी की करीब तीन साल पहले मुंडारा में मुकेशकुमार पुत्र दूदाराम जणवा की शादी की थी परिवार में कोई पारिवारिक विवाद भी नहीं था अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी।

घटना की जानकारी प्राप्त होते ही सादड़ी थाना उपनिरीक्षक सुरजाराम जाखड़ मय जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचे।व जानकारी प्राप्त कर मृतका का शव सादड़ी चिकित्सालय मोर्चरी पहुँचाया।शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA