
PALI SIROHI ONLINE
राजस्थान के चुरू जिले के दुधवाखारा इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काट हत्या कर दी।
पत्नी की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को महिला का शव घर की छत पर पड़ा मिला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पीहर पक्ष ने उसके पति अमीलाल, जेठ महेन्द्र, जेठानी और गिरधारी नाम के व्यक्ति के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्ज करवाया है।

सूत्रो के अनुसार पति को पत्नी के चरित्र पर सदेह होने के चलते उसकी हत्या की।
शिवलाल ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी मुकेश की शादी 15 साल पहले लादडिया गांव के अमीलाल के साथ हुई थी। अमीलाल उसकी बेटी के साथ आए दिन लड़ाई झगड़ा करता था। इस वजह से उसकी बेटी मुकेश 2 महीने से पीहर आई हुई थी। 23 मई को वह अपने ससुराल लादड़िया वापस गई थी। 25 मई को सुबह 7 रिश्तेदार ने सूचना दी कि रात को अमीलाल ने मुकेश का कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी।
सूचना पर इसकी सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और एफएसएल टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाये। प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मृतका के आरोपी पति अमीलाल को राउंडअप कर लिया है। शव का दुधवाखारा सीएचसी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा उसे पीहर पक्ष को सौंप दिया गया है।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA