
PALI SIROHI ONLINE
आमीन अली रंगरेज
कांग्रेस नेता महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई ने भाकरिवाला, सांवलता खुर्द , बिश्नोई की ढाणी गांवो का दौरा कर राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। ज्ञात रहे कि पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में दर्जनों मोर घायल मिले जिनमे से कईयो की जान चली गई। शुक्रवार को कांग्रेस नेता सुकरलाई ने पशु चिकित्सा विभाग के सयुंक्त निदेशक डॉ चक्रधारी गौतम एवं वन विभाग के रेंजर जवानसिंह जेतावत के साथ दौरा कर मोरो को बचाने के लिए चल रहे रेस्क्यू एवं वेक्सीनेशन को लेकर चर्चा की।

उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि स्थानीय वन्यजीव प्रेमियों का सहयोग लेकर रोहट में घायल मोरो का इलाज किया जाए एवम वेक्सीनेशन अभियान को और अधिक तेज किया जाये।
इस दौरान सुकरलाई ने राज्य के प्रधान मुख्य वन सरंक्षक डी एन पांडे से दूरभाष पर बात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराते हुए विशेषज्ञों से मोरो के मृत होने एवं घायल होने के कारणों का पता कर उनका स्थायी उपचार किया जाये ताकि राष्ट्रीय पक्षी मोर पर आये संकट को टाला जा सके। उन्होंने मोरो को बचाने के लिए दिन रात एक करने वाले वन्य जीव प्रेमियों का आभार जताया।
इस दौरान महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह संयोजक जीवराज बोराणा, जिला आयोजना समिति सदस्य प्रकाश साँखला, पार्षद आमीन अली रंगरेज़, सरपंच अमराराम बेनीवाल भाकरिवाला, दिलदार खान झिंतड़ा, पंचायत समिति सदस्य सोहन गुणपाल,डॉ इंद्रप्रकाश बागोरिया, डॉ दिलीपसिंह यादव, डॉ बलदेव बेनीवाल, वन्य जीव प्रेमी ललित पल्लीवाल, रघुवीर सोलंकी, किशोर सोलंकी, राजुराम ढाका, सुनील खीचड़, दिनेश गोयल सहित कईं जने उपस्थित रहे।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA