
PALI SIROHI ONLINE
सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत की प्रेरणा से आज तखतगढ़ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भामाशाह शिवराज सिंह पुत्र प्रताप सिंह बिठिया ने एक ऑक्सीजन कंसीटेटर 10 लीटर का विधायक जोराराम कुमावत के हाथों नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, उपाध्यक्ष मनोज नामा की उपस्थिति में प्रभारी डॉ. रामघन बैरवा को भेट किया | तखतगढ़ शहर व आस – पास के गाँवों के मरीज CHC तखतगढ़ में आते हैं श्वास, दमा, व कोरोना के शुरूआती लक्षणों वाले मरीजो को ऑक्सीजन की आवश्यकता रहती हैं।

ऑक्सीजन के अभाव में इन मरीजों का सही उपचार नहीं हो पाता हैं | इन्हें सुमेरपुर या पाली रेफर करना पड़ता हैं ऑक्सीजन कंसीटेटर मिलने से हॉस्पिटल में मरीजों का ठहराव व इलाज करने में मदद मिलेगी इससे पूर्व भी विधायक की प्रेरणा से नगर पालिका तखतगढ़ ने 2 व चैयरमैन ललित रांकावत की तरफ से एक कंसीटेटर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भेंट किये थे।

इस अवसर पर विधायक जोराराम कुमावत ने कहा की कोरोना की इस महामारी में हॉस्पिटलों में मरीजों को सुविधा में कोई कमी नहीं आने देंगे | उन्होनें आमजन से अपील भी कि वो लॉकडाउन नियमों का पालन करें भीड़ में न जाये, मास्क लगाये अपना बचाव स्वयं करें।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, उपाध्यक्ष मनोज नामा, डॉ. रामघन बैरवा, दिनेश कुमावत, गणपत सोमपुरा, वीणा रावल, रमेश राठोड़, राम सिंह काम्बावत पार्षद रमेश घांची, लक्ष्मण घांची, शर्मीला कुमारी, नारंगी कुमारी, सुरेश सुथार, दारमी देवी सुथर, जगदीश दमामी, बांकली मण्डल अध्यक्ष नागेश देवासी, रूपराम देवासी, पप्पु सिंह देवड़ा, पुष्पेन्द्र सिंह देवड़ा, मूल सिंह पंवार, सरपंच खिवान्दी प्रवीण मीणा, पंचायत समिति सदस्य कुन्दन सिंह सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA