
PALI SIROHI ONLINE
खुडाला फालना नगर पालिका क्षेत्र में सेल्फी विथ परिंडा अभियान का आगाज हुआ। खुडाला फालना भारतीय जनता पार्टी संदेश सेवा ही संगठन कार्यक्रम के निमित्त जिला अध्यक्ष मंसाराम परमार और विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत के निर्देशानुसार युवा मोर्चा भाजपा जिला महामंत्री और पार्षद देवेंद्र सिद्धावत के नेतृत्व में परिंडा विद सेल्फी कार्यक्रम का आगाज किया गया। जिससे पक्षीयो के लिए गर्मी के मौषम में चुगे पानी की व्यवस्था आसानी से हो सकेगी।

इस कार्यक्रम के निमित्त नगर के विभिन्न स्थानों पर मूक पक्षियों के पानी पीने एवं दाना चुगने के लिये परिंडे लगाए जा रहे है और गायों को चारा देकर समय-समय पर कई प्रकार के सेवा कार्य लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं एवं और भी सेवा के कार्य पार्टी संगठन के निर्देशानुसार युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लगातार इस कोरोना में सेवा के कार्य कर रहे हैं

इस दौरान युवा मोर्चा के अमित मेहता ,रितेश अग्रवाल, निलेश हरवानी, कुणाल पंवार, ललित मालविय,पंकज दरियानी,कल्पेश शर्मा,सुरेश दमामी आदि कार्यकर्ता सक्रीय होकर इस कोरोना काल मे अपनी और से हरसंभव मदद कर रहे है।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA