
PALI SIROHI ONLINE
पाली
विधायक हेमाराम चौधरी के पक्ष में पाली के निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास एवं पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष सीडी देवल ने दिया बड़ा बयान
उन्होंने कहा कि हेमा राम कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता है जो 6 बार गुड़ा मालानी से कांग्रेस के विधायक चुने गये। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान ना होने और अधिकारियों द्वारा उनकी उपेक्षा से परेशान होकर विधान सभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया है।
उन्होंने विधानसभा में भी स्पष्ट बोल दिया था कि मुझसे कोई नाराजगी है तो सजा मुझे देवे। किन्तु मेरे क्षेत्र की जनता को परेशान करने की आवश्यकता नही है। फिर भी सत्ता एवं संगठन में उनकी बात पर कोई कार्यवाही नहीं की गई।

हेमाराम चौधरी, ईमानदार एवं स्वच्छ छवि के सच्चे कांग्रेसी है। वे राजस्व मंत्री और नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। किन्तु उनके मन मे कभी भी अहंकार नहीं रहता।
हेमाराम चौधरी के त्यागपत्र से विधानसभा को आगामी चुनाव में कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पडेगा, पाली जिले मे भी आने वाले समय में इसका असर पड़ेगा। इसलिए मेरा कांग्रेस के हित में मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से सविनय निवेदन रहेगा कि हेमाराम चौधरी द्वारा दिये गये विधानसभा सदस्य से त्याग पत्र पर गंभीरता सोच विचार कर अति शीघ्र निर्णय लेने की कृपा करें।

चुकी हेमाराम चौधरी जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्वारा त्याग पत्र देना कांग्रेस पार्टी के हित में नही है। हम जैसे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता इनके त्यागपत्र से आहत है। श्री हेमाराम चौधरी कांग्रेस पार्टी की भावी पीढ़ी के लिए आदर्श है। उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित किया है। हेमाराम जी चौधरी के त्यागपत्र से जोधपुर संभाग में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में आम कांग्रेस जन को भी पीड़ा हुई है। पुनः सरकार एवं संगठन से विनम्र निवेदन है कि तुरंत पार्टी हित में देखते हुए ठोस निर्णय लेवे।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA