
PALI SIROHI ONLINE
आमीन अली रंगरेज पाली की रिपोर्ट
पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी की 30 वी पुण्यतिथि कोरोना संक्रमण को देखते हुए कांग्रेस नेता महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई ने मेडिकल सामग्री भेंट कर एवम जरूरतमंदों को भोजन कराकर मनाई।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य के कई कार्यक्रम आयोजित किये।
कांग्रेस नेता महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई एवम रोहट प्रधान सुनीता कंवर राजपुरोहित ने शुक्रवार को सुबह रोहट कोविड केयर सेंटर के लिए दो ऑक्सीजन कन्स्टेटर मशीनें एवं मेडिकल सामग्री भेंट की।

इसके पश्चात उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ बांगड अस्पताल, सूरजपोल चौराहे पर एन 95 मास्क वितरित किये। शाम को शहर में स्थापित तीनो इंदिरा रसोइयों में जरूरतमंदों को भोजन कराया।

इस दौरान कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष मोहन हटेला, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह संयोजक जीवराज बोराणा, जिला आयोजना समिति के सदस्य प्रकाश सांखला, पार्षद अमीन अली रंगरेज, पार्षद प्रतिनिधि शहजाद शेख, पूर्व पार्षद विनोद मोदी, दिलीप व्यास, नगर परिषद के सुदर्शन जांगू भी उपस्थित रहे।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA