पाली में पूर्व सांसद जाखड ने दस आक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन सौपी

PALI SIROHI ONLINE

भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश में कोरोंना के बढ़ते प्रकोप पर नियंत्रण के लिए पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बद्रीराम जाखड़ ने पाली जिले में कोरोना मरीजो के उपचार को लेकर दस ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीने पाली अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्र भान सिंह भाटी को सौपी।

इस कड़ी में पाली विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस नेता महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई को 2 मशीने सौंपी जो जरूररतमन्द कोविड मरीजों के ऑक्सीजन के लिए काम आएगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर चन्द्रभान सिंह भाटी, सेवादल जिलाध्यक्ष मोहन हटेला, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश साँखला, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जिला सह संयोजक जीवराज बोराणा, पार्षद आमीन अली रंगरेज़, पूर्व जिला महासचिव प्रवीण कोठारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अमराराम पटेल,पूर्व पार्षद जयसिंह सोकडा मौजूद रहे।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA