
PALI SIROHI ONLINE
चक्रवाती तूफान ताउते के कारण उदयपुर और आसपास के इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश से शहर की झीलों में पानी की आवक अचानक बढ़ गयी है. झीलों का जलस्तर अचानक बढ़ने से प्रशासन ने स्वरूप सागर के गेट खोल कर पानी छोड़ दिया।

लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण छोड़ा गया पानी इंशानो के साथ नाले में बंधे एक घोड़े के लिए परेशानी का सबब बन गया।
तेज पानी से पंचवटी में नाले के पास बंधा घोड़ा पानी में बहने लगा। घोड़े को बहते देखकर लोग वहां पर एकत्र हो गये. लोगों ने इसकी सूचना नागरिक सुरक्षा विभाग के वोलेंटियर को दी। और घोड़े का रेस्क्यु कर बाहर निकाला गया।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA