
PALI SIROHI ONLINE
ग्राम पंचायत मिरगेश्वर के अधीनस्थ गांव पातावा के उप स्वास्थ्य केंद्र पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पद पर कमल किशोर पारंगी को चिकित्सा स्वास्थ विभाग ने नियुक्त किया। नियुक्त करने पर मिरगेश्वर सरपंच छैल सिंह चौहान व पातावा गांव वासियों ने बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह और बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेंद्र वागोरिया का आभार प्रकट किया।
मिरगेश्वर सरपंच छेल सिंह चौहान ने कहा की इस नियुक्ति से गांव वासियों को खुशी हुई ताकि इलाज हेतु सेवाड़ी या लुणावा नही जाना पड़े। इस मौके पर गांव के अर्जुन सिंह, करणसिंह,देवीसिंह, सत्यदेव सिंह,छगनसिंह, सोहनसिंह,शंकर सिंह,सुरेश चौधरी आदि गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA