जालोर के साँचोर में ताऊते चक्रवात का असर दिखाई दिया

PALI SIROHI ONLINE

जालोर जिले के साँचोर ताऊते चक्रवात के असर मंगलवार को सांचौर क्षेत्र में भी दिखाई दिया।

इस दौरान सांचौर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद शुरू और बारिश का दौर शाम तक जारी रहा, इस दौरान तेज हवाओं की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चक्रवात के गति को लेकर लोगों में दिनभर खौफ दिखाई दिया। वहीं दूसरी ओर चक्रवात को लेकर प्रशासन द्वारा शहर में भोपू के मार्फत लोगों को चेतावनी सूचना जारी करते हुए घरों में रहने के निर्देश दिए।

वही चक्रवात से आपात स्थिति से बचने के लिए प्रशासन द्वारा आपातकाल केंद्र के रूप में हेल्प कंट्रोल रूम स्थापित करके नंबर जारी किए गए हैं। जिस पर सूचना देकर के विपरीत परिस्थितियों में सहायता प्राप्त की जा सकती है। वहीं प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत स्तर तक के कार्मिकों को अलर्ट रहने के निर्देश देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण मुस्तैदी के साथ तैयार रहें वही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को चक्रवात से संभावित नुकसान को लेकर बचाव के तरीके बताने के निर्देश जारी किए हैं।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA